www.blogvarta.com

Saturday, February 22, 2014

Photo: I don't know Whether she understand the meaning of the words ?she writes in her poetry or not???Yes today it is confirmed that she is not writing these poetries this comes from heaven in her mind,May be the god is directly pouring in her mind ..Some people are doubting Are these really her poetries ? I can only say YES THESE ARE HER POETRIES ONLY..
Aarohi's Mother 
ये पानी हैं बारिश का 
ये आसूं हैं सावन का 
मेरी अधूरी सी बात हैं इसमें कहीं 
फूलो से बंधी हुई 
एक अधूरी याद हैं बसी 
बांसुरी सी सजी हुई 

ये पानी हैं बारिश का 
............................ 
एक शून्य हैं चलता हुआ 
एक बादल काला बहता हुआ 
बनी उमर एक छाया- छाया 
यारा हैं ये किसका साया 

ये पानी हैं बारिश का। …।I don't know Whether she understand the meaning of the words ?she writes in her poetry or not???Yes today it is confirmed that she is not writing these 
poetries this comes from heaven in her mind,May be the god is directly pouring in her mind ..Some people are doubting Are these really her poetries ? I can only say YES THESE ARE HER POETRIES ONLY..
Aarohi's Mother 



ये पानी हैं बारिश का 

ये आसूं हैं सावन का 
मेरी अधूरी सी बात हैं इसमें कहीं 
फूलो से बंधी हुई 
एक अधूरी याद हैं बसी
बांसुरी सी सजी हुई

ये पानी हैं बारिश का
............................
एक शून्य हैं चलता हुआ
एक बादल काला बहता हुआ
बनी उमर एक छाया- छाया
यारा हैं ये किसका साया

ये पानी हैं बारिश का। 

Written by ....Aarohi Budhkar

Monday, February 4, 2013

Veenapani The institute of Indian Classical Music

VeenaPani 

The Institute Of Indian Classical Music


The biggest asset of Indian culture is its music. The Indian classical music is one of the richest heritage of our country. The scope of Hindustani classical music is so vast that it cannot be scaled in degrees and courses.It is meant to be learned and pursued for a lifetime. Veenapani- The institute of Indian classical music is a place where students who are keen on pursuing the art of Indian classical music ,are tutored in a way to master this art. Our students are learners and worshippers of music and they need not test their knowledge in terms of examinations. 
Along with vocals we also teach all kinds of instruments like Vichitraveena, sitar,violin,Indian slide guitar,rudra veena,keyboard,santoor,jaltarang etc.
Along with shastriya(classical) music we also teach upa-shastriya(semi-classical) and light music. All those who are whole-heartedly ready to learn music are most welcome at our institute.Its in Navi Mumbai India 




https://www.facebook.com/pages/Veenapani-The-Institute-Of-Indian-Classical-Music/474845985896297
Ph-09833703592

Friday, July 13, 2012

मैत्री ..दोस्ती और मैत्री !!!

सफ़र लम्बा था ...बहुत लम्बा ,उतना ही कठिन ...सूर्य देवता मानो सर पर विराजमान थे ..मंजिल का कोई अता -पता  न था..पैरो के निचे जलती रेत  ..मस्तिष्क शून्य , मन... वो तो शायद संग था ही नहीं ....जाना किस ओर हैं किस रस्ते कुछ भी पता  न था , वही उस मरुस्थल में थककर आँखे मुंद ली ..ह्रदय में  एक प्रार्थना गूंजी ...अब और नहीं ...बस अब और नहीं ...

न जाने कहाँ से एक  ठंडी हवा का झोंका आया ..आँखे खुली देखा मेरे पावों के निचे हरी-हरी दुब हैं ..कुछ क्षणों पहले जहाँ रेगिस्तान था ,वहां दूर दूर तक फूलों से महकते वृक्ष हैं ...माँ गंगा आँखों के सामने छलछलाती हुई  अश्रु नर्मदा से लय  मिलाती बह रही हैं ,छम छम छम छम बरखा की बुँदे मेघ के स्वरों को तालबद्ध कर मल्हार बरसा रही हैं ...

न... यथार्थ में कुछ भी नहीं बदला था सब कुछ वही था..वही अनंत तक विस्तृत लक्ष्य से अपरिचित रास्ते,कठिनाइयों से तप्त दीर्घ अनुत्तरित जीवन ....

कुछ बदला था कुछ जुडा था तो बस किसी का साथ ...साथ एक मित्र का ..
जब हम कुछ कहते हैं और कोई समझ जाता हैं तो कितना अच्छा लगता हैं ..हैं न !लेकिन कुछ कहे बिना अगर कोई हमारे मन की बात समझ जाये तो ? शब्द - शब्द हो वही जो हमें कहना हैं लेकिन कोई और ही कह जाये तो ?
दोस्ती -दोस्ती -दोस्ती उससे जुडी बड़ी -बड़ी बातें हमेशा सुनी थी ..पर सच कहूँ सुनने से बहुत अच्छा  होता हैं दोस्ती का अनुभव ...जब अपनी परेशानियों का बोरा हम किसी ओर के सर डाल सके ,रोते हम हैं लेकिन मुस्कान किसी ओर से चुरा सके ,रात दिन ,समय बंधन ,नाते रिश्ते किसी- किसी की परवाह न कर अपने सारे दुःख दर्द ,मुसीबतों का राग बिन मोल हम किसी को सुना सके ,हमारी एक मुस्कराहट के लिए जब कोई अपनी समस्याएँ भूल बस हमें हँसाने की  कोशिश करे ..हम खुश रहे इसके लिए न जाने क्या क्या सहे ...जिसके साथ होना ही सारी समस्याओं का हल बन जाये ..हमारी गलतियों पर बड़ी जोरो से  गुस्सा कर  हमें डरा सके ...कभी कभी हमारा शिव तांडव (नृत्य नहीं :-) क्रोध ) उतनी ही शांति से सह सके .
बदले में हम भी जिसके साथ  बिलकुल  यही कर सके   तो उसे कहते हैं दोस्त और जीवन के इस सबसे सुंदर  अनुभव का नाम हैं दोस्ती ...मित्रता ..मैत्री ..

अर्जुन हो या कृष्ण ,कर्ण हो या द्रौपदी ,राधा हो या पार्वती मैत्री के बिना इनकी कहानी शायद आगे ही न बढती .सारे रिश्ते,सारे नाते समय के साथ पुराने हो जाते हैं ,कुछ टूट जाते हैं कुछ नीरस हो जाते हैं ...लेकिन दोस्ती का रिश्ता मन में अपना आसन जमाये दुसरे रिश्तों को चिढ़ाता "मेरी कुर्सी छीन कर दिखाओ " हमेशा ह्रदय में सिंहासनारुढ ही रहता हैं ...आज ही कहीं पढ़ा दोस्ती का रिश्ता दो समानांतर रेखायें  हैं ..एक दुसरे से ना भी मिले तो भी हमेशा साथ चलने वाली ..संग रहने वाली ...

दोस्त ..कोई भी हो सकता हैं यह दोस्त ..किसी के दादाजी ,किसी का भाई ,किसीकी माँ ,किसी की बेटी ,पत्नी पति , जीवन की प्रथम देहरी पर पांव रखने वाले कॉलेज स्टुडेंट्स के लिए साथ में पढने वाला या पढने वाली कोई साथी ...या किसी नाम रिश्ते नाते से परे सिर्फ एक दोस्त ...


उसने कहा " तू ऐसे हँसते खुसते मुस्कुराते हुए बहुत अच्छी लगती हैं "  तो ध्यान आया मेरी दोस्त आगयी स्कूल से बिना पढ़े लिखे कांधो  पर ज़माने भर की पढाई का बोझ उठाती मेरी नन्ही दोस्त ...अभी  कहेगी माँ मैं भी तो तेरी दोस्त हूँ न !

ईश्वर के होने में विश्वास का,जीवन जीने की इच्छा का ,जिंदगी  में हमेशा आगे बढ़ते  रहने का ,मुश्किलों से कभी न हारने का  एक और कारण हैं मेरे लिए ...वह हैं दोस्ती ...

आज फ्रेंडशिप डे नहीं ..हो भी नहीं सकता ..मुझे लगता हैं मित्रता का कोई एक दिवस नहीं होता ..सालो साल चलने वाली ..एक दिन भी साथ न छोड़ने वाली मित्रता को सिर्फ एक दिवस देना कुछ सही नहीं हैं न ! इसलिए आज बिना किसी पर्व त्यौहार के बस ऐसे ही ..सच्ची दोस्ती की तरह बस ऐसे ही ...मित्रता के नाम मेरे सारे  दोस्तों के नाम मेरी यह पोस्ट ...


राधिका ...



Wednesday, March 28, 2012

दो किनारे जिंदगी के ....

रंगमंच से परदे का उठाना ..
नाटक का प्रारंभ ..
दृश्य प्रथम ...

राजमहल से बड़े ,जीवन की हर सुख सुविधा से युक्त घर में तीन मनुष्य आकृतियाँ ...शाल्मली .संजीव चिमणी.

माँ भूख लगी हैं ..माँ - माँ आज टीचर ने होम वर्क दिया हैं ,माँ देखो मैंने कलर किया डोरेमोन को ,माँ आज भीम ने छुटकी से कहा की हम दोनों मिल कर ढोलू और भोलू को सबक सिखायेंगे ...माँ.. माँ ..माँ ..माँ
...

शांता मावशी...आलेच  ताई ...की आवाज देते /हडबडा कर लगभग चीखते हुए घर की मधुर शांतता को नष्ट करते ,अचानक  एक मध्यम आकार,नाटे से कद और काम समाप्त करने की आतुरता औसत से नैन नक्श वाले चेहरे पर लिए शांता मावशी का  प्रकट होना ..


हल्की लेकिन आदेशात्मक आवाज के साथ कुछ ३०-३२ साल की,सुन्दर आँखों ,गेहुएं रंग और बुद्धिमत्ता के तेज को झलकाते व्यक्तित्व वाली शाल्मली ...
शांता मावशी ...देखियें इसे क्या कह रही हैं ,मुझे ऑफिस जाना हैं,आज रात को देर होगी लौटने में ..शाम को ऑफिस के बाद पार्टी हैं ...
 तू ग ,सारख काय माँ माँ करत असते ! जा टिव्ही बघ ..

संजीव ....ऊँचे कद का ,साधारण नयन नक्श वाला नामी कंपनी में बड़े से ओहदे पर आसीन ..बड़ी सी कार ,सेवा में ड्रायवर ..४-५ असिस्टेंट ,खीसे हमेशा पैसो से भरे भरे ...लेकिन चेहरे पर इतना तनाव मानो  भारत और पाक में युद्ध छिड़ गया हो और जीत की सारी जिम्मेदारी इन्ही की हो ..
दिन भर मोबाईल की रिंग रिंग ,मीटिंग्स की हडभड, आज इस शहर कल दूजे, परसों तीजे शहर उड़ कर जाने की बदली ने  इन महाशय के चेहरे को कुछ इस तरह ढक दिया हैं की मुस्कान की चांदनी तो बरसो में शायद ही कभी खिली हो ...

चिमणी को किसी चीज़ की कमी नहीं ..खिलौने ...किताबे ...चॉकलेट्स...कपड़े ...फिर भी गुमसुम क्यों  हैं वह?

 काम से आने के बाद लगभग रोज  बात बेबात शाल्मली और संजीव का झगड़ा ..पापा का कहना की पैसा नहीं कमाऊ तो कैसे घर चलेगा ..माँ  की नाराज़गी मेरा कैरियर कोई मायने नहीं रखता क्या ?पापा कहते हैं की तुम कहा  मेरे इतने पैसे कमाती हो ,मैं इस तरह न मरू तो मुझे इस तरह रोज के इन्क्रिमेंट्स और पोस्ट दर पोस्ट बढ़त कैसे मिलेगी ...माँ का कहना पर  चिमणी सिर्फ मेरी नहीं ...पैसे मैं भी कम नहीं कमा रही ..

इसी  झिकझिक को सुनते डबडबायी नन्ही नन्ही  आँखों का मुंद जाना सपनो में खो जाना ...


दृश्य  द्वितीय  ...


माँ मुझे आज स्ट्राबेरी केक बना दो न ....माँ आज मेरी सहेली का बर्थडे हैं उसके लिए कुछ गिफ्ट दिला दो ...माँ कल मुझे स्कूल में परी बन  कर जाना हैं ...माँ मुझे पार्क में जाना हैं जल्दी  मुझे तैयार कर दो न ...

हाँ बाबा हाँ..... कितना बोलती हैं ...दस हाथ थोड़े ही हैं मेरे ..एक एक करके सब करती हूँ न रे ! अच्छा बता केक के उपर डोरेमोन बनाऊ या भीम ?  क्या ख़रीदे तेरी सहेली के लिए ...बार्बी का सेट या कलर प्रोजेक्टर ?मावशी जरा मेरी मदद कर दीजिये न ..सुन  चिमणी जब तक केक बन रही हैं मुझे तेरा होमवर्क दिखा मैं तुझे बता दू कैसे करना हैं ...

पापा ...........
हाथ में ढेर सारे गुब्बारे लिए संजीव का परदे पर पुनरागमन ...पापा आजकल आप ऑफिस से थोडा जल्दी आ जाते हो,मुझसे बातें भी करते हो ,माँ भी मुझे कितना प्यार करती हैं ,,आप दोनों बेस्ट माँ - पापा हो लव यू पापा ...खिलखिलाती हंसी के साथ संजीव का  चिमणी से लिपट जाना...मेरा बच्चा दुनिया का सबसे प्यारा बच्चा ...

 संजीव ने नौकरी नहीं बदली ...शाल्मली ने अपना कैरियर नहीं छोड़ा ...बस दोनों ने अपने समय ,पैसे और तरक्की की बढती ललक और अभिमान पर थोडा नियंत्रण पा लिया ..

यह सब हुआ उस झगड़े वाली रात के बाद जिसकी सुबह  चिमणी ने दो दिन तक आँखे नहीं खोली ...डॉ .ने कहा अत्यधिक तनाव, अकेलेपन और असुरक्षा की भावना के कारन ऐसा हुआ हैं ...

पैसा तरक्की नाम दुनिया के सारे ऐश्वर्य इन सबसे बढ़कर भी कुछ हैं ..
.वह हैं  प्यार ...शांति और आत्मविश्वास ...



यह दो दृश्य ...दोनों ही जीवन  के किनारे हैं ...एक किनारा आपको एक निर्जीव तट पर अकेला छोड़ता हैं दूसरा मानों गंगाकिनारा 

आप कौनसी  जिंदगी  पसंद  करते हैं ..दृश्य प्रथम की या दृश्य द्वितीय की ??


"आरोही" की नयी पोस्ट पाए अपने ईमेल पर please Enter your email address

Delivered by FeedBurner